Official Docs

Voter List Download 2024 | वोटर लिस्ट Download: अपना नाम हैं की नहीं यहाँ देखो

मित्रो, जाणकारी में बता दूं कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस साल 2024 के लोकसभा चुनाव को सात चरणों में पूरा करने का निर्धारण किया गया है। यह चुनाव प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगी और 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव की तारीखों का एलान होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है और यह आदर्श आचार संहिता चुनाव के खत्म होने तक देशभर में लागू रहेगी। आदर्श आचार संहिता के तहत कोई भी राजनीतिक पार्टी अब चुनावी प्रचार नहीं कर सकेगी।

इस संदर्भ में, हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह निश्चित रूप से वोट दें। वोट देना हर नागरिक का पहला अधिकार है। वोट डालने के लिए आपको वोटर कार्ड की आवश्यकता होगी, साथ ही आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं। अगर आपके पास वोटर कार्ड है, लेकिन किसी कारणवश आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आपको वोट देने नहीं दिया जाएगा। इसलिए, वोट डालने से पहले आपको जरूरी है कि आप वोटर लिस्ट की जांच करें और देखें कि आपका नाम सूची में है या नहीं।

वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आप घर बैठे ऑनलाइन वोटर लिस्ट की जांच कर सकते हैं। इस आलेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। ध्यान दें कि जब आप वोट करने जाते हैं, तो आपके वोटर कार्ड के साथ-साथ वोटर लिस्ट में आपका नाम होना चाहिए। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपको वोट देने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए, वोट करने से पहले जरूरी है कि आप वोटर लिस्ट की जांच करें और अपना नाम खोजें।

वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया हमने बहुत ही सरल शब्दों में बताई है, इसलिए आलेख को पूरा जरूर पढ़ें। आलेख को पढ़ने के बाद, आप घर बैठे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे और चुनाव में अपना मत देने का आनंद ले सकेंगे।

वोटर लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया

स्टेप 1: इस प्रक्रिया में, पहला कदम है अपने Chrome ब्राउज़र में भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।

वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए, आपको सर्विसेस के सेक्शन में दिख रहे “Search in electoral roll” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 2: अब, आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको वोटर लिस्ट देखने के लिए तीन विकल्प दिए जाएंगे। नीचे, हमने तीनों विकल्पों का विवरण दिया है। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी विकल्प का चयन करके वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

पहला तरीका: विवरण द्वारा खोजें (Search by Details)

दोस्तों, यदि आप वोटर लिस्ट देखने के लिए पहला तरीका चुनते हैं, यानी “विवरण द्वारा खोजें”, तो आपको कुछ जानकारी भरनी होगी। पहले, आप अपनी निजी जानकारी के सेक्शन में अपना नाम, उपनाम, अपने रिश्तेदार का नाम, अपनी आयु, जन्म की तारीख, और अपना लिंग भरें। फिर, अपने लोकेशन डिटेल्स के सेक्शन में अपने जिले का नाम चुनें और दिए गए कैप्चा कोड को सही से भरें, और फिर “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

दूसरा तरीका: EPIC द्वारा खोजें ( Search by EPIC)

दूसरा तरीका, “EPIC द्वारा खोजें” के लिए, आपके पास आपका वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए या आपने उसकी फोटो कॉपी रखी होनी चाहिए। सबसे पहले, आप अपनी भाषा चुनें, फिर अपने वोटर कार्ड में दी गई EPIC संख्या भरें, अपने राज्य का चयन करें, और कैप्चा कोड को सही से भरकर “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

तीसरा तरीका: मोबाइल नंबर द्वारा (Search by Mobile number)

अगर आप पहले और दूसरे तरीके से अपना वोटर लिस्ट देखने में सक्षम नहीं होते हैं, तो आप तीसरा तरीका, यानी “मोबाइल नंबर द्वारा” भी अपने वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको अपना वही मोबाइल नंबर याद रखना बेहद जरूरी है, जो आपने वोटर आईडी कार्ड बनवाते वक्त इस्तेमाल किया था।

स्टेप 3: सबसे पहले, आप अपने राज्य और भाषा का चयन करें। फिर “मोबाइल नंबर” के सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर डालें। ध्यान दें कि आपको वही मोबाइल नंबर डालना है, जो आपने वोटर आईडी कार्ड बनाते वक्त इस्तेमाल किया था। अंत में कैप्चा कोड को भरकर “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

जब आप “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने आपके वोटर आईडी की पूरी जानकारी खुलकर आएगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आप “मोबाइल नंबर द्वारा खोजें” तरीके का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके मोबाइल नंबर से जितने वोटर आईडी कार्ड बने होंगे, उन सबके नाम और निजी जानकारियां आपके सामने खुलकर आएंगी।

स्टेप 4: आप “View details” के ऑप्शन पर क्लिक करके पूरी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। “View details” के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने वोटर आईडी कार्ड की पूरी जानकारी जैसे कि अपना EPIC नंबर, नाम, उम्र, लिंग, रिश्तेदार का नाम, पोलिंग स्टेटस इत्यादि सब कुछ जांच कर सकते हैं। और “नीचे दिख रहे मतदाता सूचना प्रिंट करें” के ऑप्शन पर क्लिक करके आप स्लिप को डाउनलोड करके भी अपने पास रख सकते हैं। इस स्लिप का इस्तेमाल मतदान करते वक्त कर सकते हैं और यह पूरी तरीके से मान्य होगा।

अपने गांव/जिले की मतदाता सूची कैसे देखें?

स्टेप 1: सबसे पहले अपने क्रोम ब्राउजर में इलेक्शन कमिशन की ऑफिशल वेबसाइट यहां को खोलें। https://voters.eci.gov.in/download-eroll?StateCode=S26

स्टेप 2: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने राज्य, जिला, और असेंबली का नाम डालने के लिए कहा जाएगा। फिर अपनी भाषा का चयन करें और सही से कैप्चा कोड भरें। जब आप “सर्च” के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो नीचे अलग-अलग polling station के अनुसार जानकारी को डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।

स्टेप 3: आप अपनी पसंदीदा सेक्शन, “Draft roll 2024” या “Final roll 2024” में दिख रहे “डाउनलोड” के ऑप्शन पर क्लिक करके पूरी वोटर लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन डाउनलोड करने से पहले, आपको polling station को ध्यान से चेक करना चाहिए।

स्टेप 4: डाउनलोड की गई वोटर लिस्ट में आपके चुने गए “Part details” या polling station पर कितने मतदाता रजिस्टर्ड है उनकी पूरी जानकारी दी जाएगी। वहाँ पर कितनी महिलाएं और कितने पुरुष रजिस्टर्ड हैं, भी बताया जाएगा।

Related Posts

How to Apply for a Permanent Driving License Online in India (Complete Step-by-Step Guide)

Obtaining a permanent driving license marks an important milestone in an individual’s journey toward independence and responsible citizenship. In India, holding a valid driving license is not optional — it is a legal requirement for operating any motor vehicle on...

How to Apply for a PAN Card Online from Your Mobile

Applying for a PAN card is now much easier than it used to be. You no longer need to stand in long queues or visit government offices. With just your mobile phone and an internet connection, you can apply for...

How to Fill SIR Form | New Voter List Download Guide

Voting is one of the most fundamental rights of a citizen in a democracy. Every eligible voter must ensure that their details are accurately reflected in the electoral rolls to exercise their right to vote. The voter list, maintained by...

How To Apply For Labour Card Online For Free

India, the world’s second most populous country, has an estimated 500 million workers engaged in labor-intensive and contractual jobs across sectors like agriculture, construction, manufacturing, and small-scale industries. To safeguard their welfare, the Ministry of Labour and Employment — one...

HSRP नंबर प्लेट घरबसल्या मागवा | How to order High Security Number Plate | HSRP online application

नमस्कार मित्रांनो, आज आपण HSRP नंबर प्लेट: म्हणजे काय?, ऑनलाईन पद्धतीने अप्लाय कसे करायचे?, किती खर्च येतो?, HSRP नंबर प्लेट न बसवल्यास काय होईल?, न बसवल्यास दंड किती? या बद्दल सविस्तर पणे माहिती जाणून घेणार आहोत. सरकारने वाहनांची सुरक्षितता जपण्यासाठी...

How to Download ESIC Card Online At Home

In today’s world, access to healthcare is essential for everyone. For low-income workers and their families, the Employee State Insurance Corporation (ESIC) scheme serves as a vital lifeline, offering crucial healthcare benefits. At the heart of this scheme lies the...

Maratha Reservation: कुणबी म्हणजे काय? कुणबी नोंद कशी शोधावी? Maratha Kunbi Certificate Download Proof Now.

मित्रांनो सध्या मराठा आरक्षणाच्या मुद्द्यावरून राज्यभर लोक कुणबी रेकॉर्ड शोधत आहेत. कुणाकडे कुणबी नोंदी असतील तर त्यांच्या कुटुंबीयांनाही कुणबी प्रमाणपत्र मिळेल, असा नवा नियम सरकारने केला आहे. मनोज जरांगे पाटील यांनी लढा दिल्यानंतर हा निर्णय घेण्यात आला. हा लेख आज...

1951 થી જુના 7/12 ની નકલ અને 8 અ ના ઉતારા ઓનલાઇન મેળવો Anyror Gujarat

Are You Finding For Anyor 7 12 and 8 a Utara Gujarat। શું તમે 1951 થી જુના 7/12 ની નકલ online print ઉતારા મેળવવા માંગો છો? 7 12 ની નકલ તેમજ 8 અ ના ઉતારા anyror gujarat પરથી મેળવી શકો...

ESIC कार्ड डाउनलोड करा Free मध्ये मोबाईल वर | ESIC e Pehchan Card Download

नमस्कार मित्रांनो, तुम्ही जर ESIC मेंबर असाल म्हणजेच तुम्ही जर ESIC योजनेत सामील असाल तर तुम्हाला व तुमच्या कुटुंबाला ESIC कार्ड मिळते आणि या कार्डच्या मदतीने तुम्ही ESIC दवाखान्यात किंवा हॉस्पिटल मध्ये कोणताही खर्च न करता कोणत्याही आजारावर उपचार करू...

मोबाईल ॲप मधून मतदान कार्ड तयार करा (फक्त आधार कार्ड वापरून) | Apply New Voter ID Card on Voter Helpline App

> मतदान कार्ड तयार करा < भारत सरकारने २०१५ सालपासून डिजिटल अभियानाची शुरुआत केली आहे. या अभियानांतर्गत, सरकार प्रत्येक प्रकारच्या शासकीय दस्तऐवज आणि सेवांची डिजिटल रूपे नागरिकांसाठी उपलब्ध करून देते आहे. भारत निवडणूक आयोगाच्या राष्ट्रीय मतदार सेवा पोर्टलचे आणि वोटर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *